Mukesh Ambani ने नाथद्वारा में किए श्रीनाथजी के दर्शन: 100 कमरों वाले आधुनिक वैष्णव सेवा सदन के निर्माण की घोषणा

665

Mukesh Ambani ने नाथद्वारा में किए श्रीनाथजी के दर्शन: 100 कमरों वाले आधुनिक वैष्णव सेवा सदन के निर्माण की घोषणा

Nathdwara (राजसमंद): देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी शुक्रवार को राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ नाथद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। परंपरागत विधि-विधान से सम्पन्न हुए इस अवसर पर अंबानी ने भोग आरती में भाग लिया और भगवान श्रीजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

*परंपरा के अनुरूप हुआ स्वागत*

नाथद्वारा की हवेली में युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा (भूपेश कुमार) ने पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार मुकेश अंबानी का स्वागत किया। उन्हें फेंटा बांधकर, रजाई और ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा श्रीजी का प्रसाद भेंट किया गया। मंदिर परिसर में यह संपूर्ण आयोजन श्रद्धा और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

IMG 20251107 WA0288

*धर्म और अध्यात्म पर विशेष चर्चा*

दर्शन के बाद मुकेश अंबानी ने गोस्वामी विशाल बावा के साथ धर्म, अध्यात्म और पुष्टिमार्गीय सेवा पर विशेष चर्चा की। उन्होंने श्रीनाथजी की सेवा, राग, भोग और श्रृंगार के भावपूर्ण स्वरूप को निकट से समझा और कहा कि- “नाथद्वारा की इस पवित्र भूमि पर आकर उन्हें आत्मिक शांति और दिव्य ऊर्जा का अनुभव हुआ।”

अंबानी ने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और भक्ति का जो गहरा संदेश है, वह नाथद्वारा की हवेली में साक्षात दिखाई देता है।

IMG 20251107 WA0287

*100 कमरों वाले आधुनिक सेवा सदन की घोषणा*

इस दौरान मुकेश अंबानी ने नाथद्वारा में एक आधुनिक वैष्णव सेवा सदन के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस सेवा सदन में लगभग 100 कमरे होंगे, जहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और वरिष्ठ वैष्णवजनों के ठहरने की सुविधा मिलेगी।

सदन में शुद्ध आहार व्यवस्था, 24 घंटे सेवाएं, चिकित्सा सुविधा (छोटा अस्पताल) और सत्संग सभागार भी शामिल रहेगा। यह सेवा सदन आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक धार्मिक मूल्यों को जोड़ते हुए श्रद्धालुओं के लिए एक आदर्श केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा।

IMG 20251107 WA0286

*स्थानीय प्रशासन और मंदिर अधिकारी रहे मौजूद*

कार्यक्रम के दौरान मंदिर मंडल के सीईओ जितेंद्र पांडे, मुख्य सलाहकार अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, नाथद्वारा डीएसपी दिनेश सुखवाल, मंदिर पीआरओ गिरीश व्यास, पंड्याजी परेश नागर सहित अनेक अधिकारी और वैष्णवजन उपस्थित रहे।

IMG 20251107 WA0289

*सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल*

नाथद्वारा में अंबानी की इस घोषणा को सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से एक बड़ी पहल माना जा रहा है। श्रीनाथजी मंदिर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में आधुनिक सेवा सदन का निर्माण न केवल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगा।