Bageshwar Dham:जो राष्ट्र और राम से प्रेम नहीं करते हम उसके विरोधी है -बागेश्वर महाराज,आठवें दिन की पदयात्रा में एक्टर राजपाल, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शामिल हुए।

481

Bageshwar Dham:जो राष्ट्र और राम से प्रेम नहीं करते हम उसके विरोधी है-बागेश्वर महाराज,आठवें दिन की पदयात्रा में एक्टर राजपाल, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शामिल हुए।

छतरपुर: (कोसिकला) लाखों लोगों के साथ एकता का संदेश देने दिल्ली से वृंदावन के लिए निकली हिंदू एकता पदयात्रा आठवें दिन कोसी कला से अगले पड़ाव के लिए निकल पड़ी। बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिसे राष्ट्र और राम से प्रेम नहीं हम उसके विरोधी है। जिन्हें वंदे मातरम बोलने में, जय श्री राम बोलने, भारत माता की जय बोलने में तकलीफ हो रही है वे लाहौर चले जाए। हमें भले ही कर्ज लेना पड़े लेकिन हम कर्ज लेकर उनका टिकट करवा देंगे। इस पदयात्रा का संदेश दूर-दूर तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हम मुसलमानो के विरोधी नहीं लेकिन जो राम और राष्ट्र का विरोधी है हम उनके विरोधी है।

सनातन विरोधियों पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि जो भारत का खाते हैं और गुण विदेसियों का गाते हैं तो क्या वे उनके चाचा लगते हैं। हिंदू, गीता, गंगा, संतो, सनातन का विरोध करते हैं वे अपना डीएनए जरूर टेस्ट करा लें। यात्रा के आठवें दिन मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, लखन पटेल, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कुंडा विधायक राजा भैया, परमहंस सुरेशानंद महाराज, देवकीनंदन ठाकुर जी, चिन्मयानंद बापू जी, एक्टर राजपाल, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शामिल हुए।

WhatsApp Image 2025 11 14 at 22.37.00 1

बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा मथुरा पहुंची है जहां एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मिलने आईं। धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत तीन दिन से खराब है। जमीन पर लेटे थे तो शिल्पा शेट्टी भी जमीन पर बैठीं। एक्टर राजपाल यादव भी वहीं थे। उन्हें देखकर शिल्पा शेट्टी चौंक गई। बोली, आपका नंबर तलाश रही थी। शिल्पा शेट्टी ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन भी किए।

IMG 20251114 WA0152 scaled

●जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद से सचेत हो जाइए: विनोद बाबा महाराज..

बरसाना के सिद्ध संत पूज्य विनोद बाबा महाराज बरसाना से कभी बाहर नहीं जाते लेकिन सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की जानकारी मिलने पर न केवल उन्होंने पदयात्रा की सफलता का आशीर्वाद दिया बल्कि कोसीकला में आकर उन्होंने मंच से सबको आशीर्वचन भी दिये। बाबा महाराज ने कहा कि नेताओं को पता नहीं है कि हमारा धर्म क्या है। हमारा धर्म सनातन है जो भगवान से आया है। अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह, सत्यम, संयम इन सबको मिलाकर हमारा धर्म बनता है।हिंदू कोई धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने की शैली है। विश्व का एकमात्र हिंदू धर्म है जो एकता का संदेश देता है। समाज के लिए जातिवाद अभिशाप है। जन्म से नहीं कर्म से वर्ण तय किए गए लेकिन कालांतर में आपस में लड़वाने के लिए षड्यंत्र के तहत लोगों को जातिवाद में बांटा गया। बाबा महाराज ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद मुख्य समस्या है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि जब तक आप इससे सचेत नहीं होंगे तब तक भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बना सकते। अब सांप्रदायिक भेद भूलने का समय आ गया है सभी संप्रदाय सनातनी बन जाए।

IMG 20251114 WA0156 scaled

समर्थ, सक्षम हिंदू राष्ट्र ही सुरक्षा की गारंटी है: राजा भैया..

उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने पदयात्रा में शामिल होकर कहा कि महाराज श्री का शरीर आहत है। स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद उनका लक्ष्य एक है हिंदुओं को जागृत करना। राष्ट्र को जातिवाद की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। यदि हमें अपनी सुरक्षा करनी है तो इसके लिए समर्थ एवं सक्षम हिंदू राष्ट्र बनाना होगा। उन्होंने कहा कि महाराज जी को न तो राजनीति करना है और ना ही उनका किसी दल से संबंध है, वह सिर्फ एकता का संदेश देने निकले हैं। इस संदेश को व्यर्थ न जाने दे, वर्षों वर्ष तक यह संदेश जन मानस के भीतर बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर गए लेकिन धर्म नहीं छोड़ा। हमें ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने से रोकना है।

IMG 20251114 WA0154 scaled

*(पदयात्रा की आज की झलकियां)*

तेजस्विनी आराध्या फौजी ड्रेस में आई महाराज श्री के पास

●अलीगढ़ विश्वविद्यालय के आदित्य प्रताप सिंह ने किया स्वागत

●अजीजपुरिया सेवा दल से महाराज जी ने कहा, माला और भाला साथ रखें

●दंड भरते जा रहे गोपाल अवस्थी को महाराज श्री ने दिया आशीर्वाद

●मुस्लिम बाहुल्य आबादी के गांव दोताना छाता में मुस्लिम महिलाओं ने हाथ हिलाकर किया महाराज श्री का अभिवादन

●ग्रामीण क्षेत्र से ट्रैक्टर लेकर आए लोग

Maithili Thakur: अलीनगर में मैथिली ठाकुर ने 11000 वोट से जीत का गाड़ा झंडा,बनी सबसे कम उम्र की विधायक