Permanent Warranty : 2 हजार के ईनामी, स्थायी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

532

Permanent Warranty : 2 हजार के ईनामी, स्थायी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

 

Ratlam : SP अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहें लम्बित स्थाई/फरारी वारंटों की तामिली हेतु अभियान के अंतर्गत लम्बित स्थाई फरारी वारंटों की तामिली की कार्यवाही के अंतर्गत अनुभाग आलोट की पुलिस टीम ने 8 वर्ष पुराने अपराध में फरार स्थाई वारंटी नेनसिंह 40 पिता चंपालाल निवासी लाखाखेड़ी का धारा 34(2) आबकारी एक्ट का स्थाई वारंट तामिल करवाया गया है।

 

 

अनुभाग आलोट की पुलिस टीम ने 1.जनवरी.2026 से अभी तक थाना आलोट के 9 स्थाई, 3 फरारी एवं थाना नागदा के 3 स्थायी, जिला आगर का 1 स्थायी वारंट तामिल करवाया हैं। इनामी फरार वारंटी को पकड़ने में मुनेन्द्र गौतम थाना प्रभारी आलोट, निरीक्षक रविन्द्र दण्डोतिया थाना प्रभारी बरखेड़ाकला, सउनि अशोक चौहान थाना आलोट, सउनि आरसी भंभोरिया थाना बरखेड़ाकला, दीपक पाटीदार, अशोक गुर्जर, बाबुलाल मालवीय, बालकृष्ण की मुख्य भूमिका रहीं!

देखिए वीडियो क्या कह रही हैं पुलिस अधिकारी!