मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा इतिहास में स्वर्णिम क्षण,PIMR बना प्रदेश का पहला डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी, डॉ डेविश जैन बने पहले कुलाधिपति

121

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा इतिहास में स्वर्णिम क्षण,PIMR बना प्रदेश का पहला डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी, डॉ डेविश जैन बने पहले कुलाधिपति

इंदौर। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा इतिहास में आज एक निर्णायक और परिवर्तनकारी अध्याय जुड़ गया, जब प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (PIMR) को प्रदेश का पहला स्व-वित्तपोषित डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय घोषित किया गया। यह उपलब्धि राज्य के शैक्षणिक परिदृश्य में गुणवत्ता, आत्मनिर्भरता और नवाचार की नई दिशा निर्धारित करती है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप शिक्षा के नए द्वार खोलेगी और मध्य प्रदेश को ज्ञान के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी।

समारोह में डॉ. डेविश जैन को PIMR डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का प्रथम चांसलर तथा डॉ. दिपिन जैन को प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी का नया चांसलर घोषित किया गया।

साथ ही डॉ. एस. एस. भाकर को PIMR डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का प्रथम कुलपति एवं डॉ. दीपक जारोलिया को पीजी कैंपस का निदेशक नियुक्त किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 05 at 17.01.34 1

अपने उद्बोधन में डॉ. डेविश जैन ने कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की साधना, अनुशासन और शैक्षणिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विश्वविद्यालय केवल उपाधियाँ प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण में सहभागी बन भावी नेतृत्व के निर्माण का माध्यम बनेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आधिकारिक “लोगो” का अनावरण किया गया तथा शैक्षणिक यात्रा और भविष्य दृष्टि को दर्शाने वाली विशेष प्रकाशन पुस्तक का विमोचन हुआ।

कार्यक्रम में नई शैक्षणिक पहलों की शुरुआत करते हुए “लर्न ऑन एयर” तथा “प्रेस्टीज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की घोषणा की गई। इन नए शैक्षणिक इनीशिएटिव के माध्यम से संस्थान में अनुसंधान, कौशल विकास और उद्योग से अकादमिक समन्वय को सशक्त किया जाएगा। इस समारोह में बड़ी संख्या में शहर के बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, कॉर्पोरेट लीडर्स, उद्योगपति, जैन समाज के वरिष्ठगण, मिडिया कर्मी सहित प्रेस्टीज शिक्षण समूह के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के डायरेक्टर्स, फैकल्टीज एवं छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।

समारोह में प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के निदेशक हिमांशु जैन द्वारा सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और हितधारकों के प्रति आभार प्रकट किया गया।