
Senior Scale: 6 IFS अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान
रायपुर: राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 6 अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान प्रदान करने का आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति भारतीय वन सेवा (भर्ती) नियम-1966 के नियम-6 (1) के तहत की गई है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-11 (₹67,700 से ₹2,08,700) के अंतर्गत वरिष्ठ वेतनमान में नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को यह लाभ 01 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।





