एडिशनल ड्रग कंट्रोलर को दवा कारोबारी से मिलना पड़ा महंगा, हुए सस्पेंड

157

एडिशनल ड्रग कंट्रोलर को दवा कारोबारी से मिलना पड़ा महंगा, हुए सस्पेंड

रायपुर: नकली दवा के मामले में चल रही जांच के बीच एडिशनल ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम का आरोपी दवा कारोबारी से मिलना महंगा पड़ गया। मीडिया में इस मुलाकात की खबर आम होने के बाद मामले की जांच की गई और नेताम के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया, वहीं एक महिला अफसर का ट्रांसफर कर दिया गया है।यह मामला संजय नेताम के नकली दवा कारोबार के आरोपी खेमराम बानी से एक रेस्टोरेंट में मुलाकात से जुड़ा हुआ है। दरअसल उनकी इस मुलाकात का स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर भी मौके पर मौजूद थीं।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने कार्रवाई की है। नेताम के निलंबन के साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर को जशपुर भेज दिया गया है।

IMG 20260212 WA0018

निलंबन आदेश में उल्लेख है कि सार्वजनिक स्थान पर बैठक की गई और प्रकरण से जुड़ी फाइल भी दिखाई गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर भी मौजूद थीं, जिन्हें जशपुर भेज दिया गया है। नियंत्रक कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर की जांच में पाया गया कि सारंगढ़ निवासी खेमराज बानी और उनकी पत्नी, जो नकली दवाओं के मामले में आरोपित हैं, उनके साथ मोतीबाग स्थित टेन कैफे में दोपहर करीब ढाई बजे बैठक की गई। यह बैठक कार्यालयीन समय में हुई और संबंधित फाइल भी दिखाई गई। बहरहाल निलंबन अवधि में नेताम का मुख्यालय, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है।