माता-पिता के सामने MBBS छात्रा का खुलेगा मोबाइल-लैपटॉप, सुसाइड का हो सकता है खुलासा

- शॉर्ट पीएम में सेंसेटिव पॉइजन से छात्रा की मौत होने की जानकारी आई सामने

51
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

माता-पिता के सामने MBBS छात्रा का खुलेगा
मोबाइल-लैपटॉप, सुसाइड का हो सकता है खुलासा

भोपाल : शहर के कोहेफिजा में निजी हॉस्टल में मेडिकल छात्रा का शव मिलने के मामले में पीएम की शॉर्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत सेंसेटिव पॉइजन से हुई है। अब पुलिस ने इस संबंध में बिसरा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस का दावा है कि अब तक की पूछताछ में पता चला है कि रोशनी कठिन सिलेबस और पढ़ाई को लेकर तनावग्रस्त थी। ऐसे में उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि अब तक छात्रा का मोबाइल और लैपटॉप ओपन नहीं किए गए हैं। आलीराजपुर से आने के बाद उसके परिजनों की उपस्थिति में इन्हें खोला जाएगा, जिसके बाद कई और तथ्य अथवा सुसाइड नोट मिलने की संभावना है।

चार महीने पहले ही छात्रा ने लिया था एडमिशन
रोशनी ने पिछले साल ही अक्टूबर में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। पुलिस की शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि वह एमबीबीएस की कठिन पढ़ाई से परेशान थी। यह जानकारी परिजनों के बयानों में भी आई है। हालांकि छात्रा का मोबाइल और लैपटॉप से इस संबंध में कई और तथ्य मिलने की उम्मीद है। कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ल ने बताया कि गत दिवस गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी का शव बाथरूम में पाया गया था। पास ही एसिड की बोतल भी मिली है। गौरतलब है कि रोशनी सिंह मूलत: आलीराजपुर की रहने वाले थी और यहां पर गांधी मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह कोहेफिजा थाना क्षेत्र में प्राइवेट हॉस्टल (पीजी) में रह रही थी। मंगलवार सुबह रोशनी का शव बाथरूम में मिला था।