
ओलावृष्टि से प्रभावितों को बारह दिनों बाद भी मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों, ग्रामीणों और कांग्रेस का पीड़ित किसानों के साथ खेत में धूप, ध्यान कर बारहवीं कर किया क्रिया कर्म का अनूठा प्रदर्शन
किसानों को सरकार तत्काल मुआवजा दे अन्यथा कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन-परशुराम सिसोदिया
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ पिपलियामंडी नारायणगढ़ बरखेड़ा पंथ कनघट्टी आदि क्षेत्र में विगत दिवस हुई ओलावृष्टि एवं तेज बेमौसम बारिश से अफीम, गेंहू, चिया, लहसुन सहित अन्य फसलों में भारी नुकसान हुवा व फसले पूरी तरह चौपट भी हो गई। किसानों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं वित्तमंत्री जगदीश जी देवड़ा ने भी हमारे खेतों में जाकर नुकासानी को देखा व कहा था कि संकट के इस समय मे सरकार पीड़ित किसानों के साथ खड़ी है। लेकिन बारह दिनों के बाद भी किसानों के खाते में किसी प्रकार का कोई मुआवजा राशि किसी भी किसान के खातों में नहीं आई।
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे परशुराम सिसोदिया, सह सचिव मुकेश निडर, मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेसनेता अनिल शर्मा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य गणपत पंवार, विधानसभा युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल अहीर आदि ने पुनः ओलावृष्टि प्रभावित गांवों में खेतों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि 12 दिनों बाद भी कोई मुआवजा नहीं मिला न ही कोई राजस्व विभाग का कर्मचारी या अधिकारी खेतों में फसल नुकसानी को देखने नहीं आया है। इसलिए हम आज ओलावृष्टि से एवं बेमौसम बारिश से खेत में मृत हुई फसलों का धूप, ध्यान अगरबत्ती लगाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की व बारहवीं का कार्यक्रम किया।

मुकेश निडर ने कहा कि कथित किसान हित की ट्रेड डील से भावों में गिरावट आई है और भाव घटने लगे इससे नुकसान बढ़ रहा है।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव परशुराम सिसोदिया ने कहा कि सरकार बारह दिनों बाद भी सरकार सर्वे सर्वे का रोना रो रही है, जबकि सर्वे की कोई आवश्यकता नहीं रह गई है। सिसोदिया ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक, डिप्टी सीएम प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा भी सिर्फ दिखावे के लिए खेतों में गए और कहा कि संकट के समय पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है पर मुआवजा आज तक किसी भी किसान के खाते में नहीं आया है। भाजपा सरकार व देवड़ा जी की कथनी और करनी में काफी अंतर है।
सरकार तत्काल पीड़ित किसानों के खाते में पर्याप्त मुआवजा डाले अन्यथा कांग्रेस किसानों के साथ बड़ा आंदोलन कर इस गूंगी बहरी राज्य सरकार को कुम्भकर्णीय नींद से जगाएगी। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहने वाले प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका से ट्रेड डील कर किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है, विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी इसके विरोध में सड़कों पर लड़ाई लड़ रहे है।
मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सर्वे के नाम पर किसानों को सिर्फ ठंडे गन्ने ओढ़ाने का काम कर रही है। सरकार की मुआवजा देने की नीयत नहीं है। शर्मा ने कहा कि 2019 में भी प्राकृतिक आपदा आई थी उस समय प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ जी की सरकार थी जिन्होंने किसानों को बगैर सर्वे के पर्याप्त मुआवजा दिया था। कांग्रेस की कथनी और करनी में कभी भी कोई अंतर नहीं रहा है।
जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य गणपत पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान लगातार कर्जदार होता जा रहा है किसानों को किसी भी उपज का लागत मूल्य तो दूर कृषि उपज मंडी तक उपज ले जाने का भाड़ा भी नहीं मिल रहा है, सरकार किसान विरोधी है।
इस मौके पर किसानों ग्रामीणों के साथ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, मुरलीधर चिचानी, बाबुखा मेवाती, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनिल मुलासिया, किसान हरिसिंह पंवार, गोपाल पंवार, भेरूपप्पू गुर्जर, लालसिंह सोलंकी, रामेश्वर पंवार, उदयराम भाटी, फतेसिंह पंवार, जयसिंह पंवार, शांतिलाल पंवार, बापूलाल भाटी, सुरेश भाटी, कमल भाटी, भंवरलाल सोलंकी, घनश्याम पंवार, कारूलाल राठौड़, कमल भाटी, ओंकारलाल पंवार, श्यामलाल पंवार, रामचन्द्र भाटी, अजय चौहान, नंदलाल भाटी, श्रवण भाटी आदि मौजूद थे।




