Delhi Five Star Hotel Rent: दिल के अरमां दिल ही में रह गये कि कभी दिल्ली जाएं और किसी फाइव स्टार होटल में एक दिन रुकें–

189

Delhi Five Star Hotel Rent: दिल के अरमां दिल ही में रह गये कि कभी दिल्ली जाएं और किसी फाइव स्टार होटल में एक दिन रुकें–

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी

दिल्ली के होटल इत्ते महंगे! अरे, बाप रे!
फेसबुक से पेआउट मेरे बैंक अकाउंट में आया तो मेरे मिडिल क्लास मन में कई शताब्दियों से दबी यह आरजू जोर मारने लगी कि दिल्ली जाएं और और किसी फाइव स्टार होटल में एक दिन रुकें। जैसे ताज पैलेस, आईटीसी मौर्य, ओबेरॉय, मैरियट, द लोधी अथवा लीला-पीला होटल में और देखें कि वहां ऐसी कौन-सी लक्ज़री मिलती है!
जिज्ञासावश आज होटल बुकिंग ऍप पर दिल्ली के टॉप होटलों की बुकिंग की छानबीन की। वहां होटलों के हाल के भाव देखकर दिल के अरमां दिल ही में रह गये ! ये दिल्ली के होटल वाले हैं कि चम्बल के बागियों के ताऊ? इत्ती लूट!
◾
634988220 27032868456302000 1192683090678169768 n
ताज पैलेस का एक दिन का किराया मात्र 1, 57, 500 रुपये।
◾आईटीसी मौर्य का एक दिन का मात्र 1,26, 260 रुपये।
◾रेडिसन ब्लू मरीना होटल का एक दिन का किराया मात्र 1,13,894 रुपये।
◾हयात रीजेंसी होटल का एक दिन का किराया मात्र 1,02,837 रुपये।
◾द मेट्रोपोलिटन होटल का एक दिन का किराया मात्र 69,029 रुपये।
◾रेडिसन ब्लू प्लाज़ा होटल का एक दिन का किराया मात्र 63,516 रुपये।
◾साकेत वाले हिल्टन गार्डन का एक दिन का किराया मात्र 54, 280 रुपये।
पूछने पे पता चला कि भिया, ये तो एक दिन के स्टैण्डर्ड रूम का भाड़ा है! कुछ टॉप होटलों में सूइट का भाड़ा एक दिन का 20 लाख से 30 लाख तक पहुंच गया हैं।
ताज पैलेस के प्रेसिडेंशियल सूइट का भाड़ा 30 लाख रुपये + टैक्स है ! गोल्डन लक्ज़री सूइट के 27-28 लाख + टैक्स (टोटल ~₹32 लाख तक) और द इम्पीरियल के सूइट 11-15 लाख तक हैं।
दिमाग भन्ना गया ! ये क्या ? वाजिब लगाओ भिया, होटल खरीदने थोड़े ही आ रहे हैं, केवल एक दिन रहने आ रहे हैं!
इत्ते भाव क्यों ये पता करने कोशिश की तब बताया गया कि दिल्ली में इंडिया ए आई इम्पैक्ट समिट 2026) का आयोजन 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम में हो रहा है। यह ग्लोबल साउथ में पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय एआई समिट है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया है।
यह दुनिया का सबसे बड़ा एआई जमावड़ा माना जा रहा है। इसमें दुनियाभर के बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं। 20 देशों के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री, 45+ देशों के मंत्री स्तर के प्रतिनिधि, 100+ से 135+ देशों के प्रतिनिधि, डेलीगेट्स,सीईओ और एक्सपर्ट्स आदि।
दिल्ली के इस जमावड़े में गूगल के सुन्दर पिचाई, ओपन ए आई के सैम ऑल्टमैन, बिल गेट्स, ब्रैड स्मिथ, क्रिस्टियानो अमोन, शांतनु नारायण, नताशा मालानी आदि विदेश से आये हैं।
भारत के मुकेश अम्बानी, नामंडन नीलकेणी, सुनील मित्तल, सलिल पारेख, विजय शेखर शर्मा, निकष अरोड़ा, सी. विजयकुमार जैसे धनकुबेर भी है और उनकी फ़ौज। दो ढाई लाख लोग जमावड़े में होंगे। 35 हजार से ज्यादा तो डेलिकेट ही हैं।
तो चार दिनों के लिए अक्खी दिल्ली आम आदमी के लिए जहन्नुम बनी हुई है। कई रास्ते ,बंद हैं, कई रोड डायर्टेड किये गए हैं।
जब ये जमावड़ा ख़त्म होगा तब तक मेरे अकाउंट के पैसे भी खर्च हो जाएंगे। इसीलिए फिलवक़्त दिल्ली का, फाइव स्टार होटल में एक दिन रुकने का प्रोग्राम कैंसल! नया पे आउट अगर बड़ा हुआ या फिर कोई प्रायोजक मिलेगा तब सोचूंगा !
~ डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी