Trees will be Felled for the Four-Lane Highway : 80 किमी की फोरलेन, 100 किमी रोड निर्माण के लिए बली चढ़ेगी साढ़े पांच हजार पेड़ों की!

थांदला-बदनावर फोरलेन व रतलाम-झाबुआ सड़क का मामला, NH वन विभाग को देगा 5 करोड़!

128

Trees will be Felled for the Four-Lane Highway : 80 किमी की फोरलेन, 100 किमी रोड निर्माण के लिए बली चढ़ेगी साढ़े पांच हजार पेड़ों की!

झाबुआ से राजेश सोनी की विशेष रिपोर्ट!

Jhabua : जिले के 2 बड़े सड़क प्रोजेक्ट को पूरा करने से पहले साढ़े पांच हजार पेड़ काटे जाएंगे। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने थांदला-बदनावर फोरलेन के वन-क्षेत्र में आने वाले 3 हजार 678 पेड़ों का सर्वे पूरा कर लिया। वहीं टिमरवानी से बदनावर तक की गिनती के बाद अब निजी और शासकीय जमीनों पर आने वाले पेड़ों का आकलन जारी हैं। जिससे संख्या और बढ़ सकती है। दूसरी ओर झाबुआ-रतलाम रोड चौड़ीकरण में 1800 पेड़ हटाए जाने तय हैं। इनमें 350 बड़े और 1 हजार 450 छोटे पेड़ शामिल हैं।

 

टिमरवानी-थांदला-बदनावर फोरलेन!

बता दें कि 1900 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में वनों के 3678 पेड़ काटे जाएंगे। इसके लिए NAHI वन विभाग को 5 करोड़ रुपए का भुगतान कर रहा है। विभाग इससे दोगुना क्षेत्र में पेड़ लगाएगा। ये फोरलेन (एनएच 752 डी) 80 किमी लंबा है। अभी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। निजी और सरकारी जमीन में आने वाले पेड़ों की गिनती की जा रही हैं।

 

झाबुआ-रतलाम रोड, 1800 पेड़ काटेंगे!

एमपीआरडीसी 7 मीटर के रोड को 10 मीटर चौड़ा बनाएगा। इसके बीच में आने वाले 1800 पेड़ों की गिनती हो चुकी है। अभी ये तय नहीं हुआ हैं कि काटे जाने वाले पेड़ों के बदले क्या करना है? भोपाल के अफसरों से मार्गदर्शन मांगा गया है। इस रोड में जमीन अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। रोड की लंबाई 100 किमी है और इसे 423.82 करोड़ में बनाया जा रहा है।

 

क्या कहते हैं सम्बंधित अधिकारी!

एमपीआरडीसी के एजीएम रामगोपाल हटीला ने बताया अभी सड़क निर्माण के बीच आ रहे पेड़ों की गिनती की गई है। आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

एमपीआरडीसी एजीएम रामगोपाल हटीला!

नेशनल हाइवे अथॉरिटी रतलाम पीआईयू के प्रोजेक्ट के अंतर्गत वन विभाग को पेड़ों के लिए भुगतान किया जा रहा है।

प्रोजेक्ट अधिकारी संदीप पाटीदार!