
Illegal Pistol, Cartridges Seized : रतलाम में अवैध आग्नेयास्त्र के साथ 2 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे, पिस्टल सहित 8 कारतूस बरामद
Ratlam : जिले की आलोट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा रविवार को जीवनगढ़ रोड स्थित महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान जावरा की और से आ रही सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 43 ZL 2994) पर सवार 2 व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम शादाब (25) पिता शहजाद खां मेव निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा तथा जगदीश (26) पिता अमरनाथ कालबेलिया निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा थाना आईए जावरा के रूप में पहचान हुई। शादाब की तलाशी लेने पर उसके पेंट के पीछे कमर (अंट) से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल के मैगजीन की जांच करने पर उसमें 8 जिंदा राउंड मिले।

पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना आलोट में अपराध क्रमांक 78/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शादाब ने उक्त पिस्टल एवं राउंड उज्जैन निवासी एजाज पिता उस्मान मेव से खरीदना बताया है। आरोपी एजाज की तलाश जारी है एवं प्रकरण में विवेचना की जा रही हैं। आरोपियों को पकड़ने में मुनेन्द्र गौतम (थाना प्रभारी आलोट), उप-निरीक्षक प्रमोद राठौर, अभिनन्दन, दीपक, अंकित काला, बाबूलाल, विश्वेन्द्र का योगदान रहा!





