Weather Update: MP में मौसम साफ, लद्दाख में 2 दिन बर्फबारी, मुंबई में तापमान में राहत, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में रातें ठंडी

53

Weather Update: MP में मौसम साफ, लद्दाख में 2 दिन बर्फबारी, मुंबई में तापमान में राहत, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में रातें ठंडी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज और कल लद्दाख की पहाड़ियों पर बर्फबारी करेगा। आंशिक असर कश्मीर में होगा। कश्मीर, हिमाचल में खासी ठंड है, कल बारिश की संभावना रहेगी। हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार में मौसम साफ रहेगा। दिल्ली में रात में ठंड रहेगी न्यूनतम तापमान 12/13 डिग्री रहेगा।
मध्य प्रदेश में मौसम लगभग साफ है। इंदौर, भोपाल में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम 16 डिग्री है, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 32 लेकिन रात का तापमान 14 डिग्री चल रहा है। तीन दिन बाद यहां रात का तापमान 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। जबकि जबलपुर में रात को 13 डिग्री के साथ ठंडक बनी हुई है यहां अगले सप्ताह से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री उछाल आएगा।

महाराष्ट्र में भी मध्य प्रदेश की तरह मौसम चल रहा है। हल्के बादल छाएंगे। केवल मुंबई के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट रहेगी, लेकिन रात का तापमान 24 डिग्री के साथ उमसभरा रहेगा।

दक्षिण भारत में अब बादल छाने के अवसर दक्षिण महासागर में पूर्वी हवाओं के अनुकूल होने से मिलेंगे। बादलों का रुख अब दक्षिण राज्य केरल की ओर रहेगा, जहां इस सप्ताह बारिश होगी।