
IFS शुभरंजन सेन राज्य वन बल प्रमुख नियुक्त
भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय वन सेवा के 1991 बैच के अधिकारी शुभरंजन सेन को राज्य वन बल प्रमुख नियुक्त किया है. वे विजय कुमार अंबाडे का स्थान लेंगे जो आज सेवानिवृत हो रहे हैं। अंबाडे 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।

सेन वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी भोपाल के पद पर पदस्थ हैं। वे 1 मार्च से राज्य के वन बल प्रमुख का कार्य संभालेंगे।




