
World Cup 2026: भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों के पटाखे फोड़ने से देवास में पुलिसकर्मी घायल
देवास: टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर देशभर में जश्न मनाया गया। एमपी के देवास में भी भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए लोग सैयाजी द्वार इकठ्ठा हुए। कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके बाद लाठीचार्ज किया गया। घायल पुलिसकर्मी उज्जैन के रहने वाले सुहेल कुमार ने बताया कि किसी ने पीछे से सुतली बम फेंका मेरे पास आकर फूट गया। मेरे नाक और चेहरे पर चोट लगी है।जिससे दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए और सीएसपी के कान के पास बम फट गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
उज्जैन से आए सुरक्षा बल के दो जवान आशीष और सुनील इस घटना में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। एक जवान को मुंह और सिर में चोट लगी। इसी दौरान सीएसपी सुमित अग्रवाल के कान के समीप भी एक बम फटा, जिसके बाद वे जांच के लिए एमजी अस्पताल पहुंचे।अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी आशीष ने बताया कि पीछे से किसी ने बम फेंका था। उनके सिर के एक साइड पर चोट लगी है।
T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में भारत ने रचा इतिहास, अपने ही घर में जीता तीसरा टी20 वर्ल्ड का खिताब





