Satna Family Suicide Case: सतना में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर,बच्चे की मौके पर मौत!

105

Satna Family Suicide Case: सतना में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर,बच्चे की मौके पर मौत!

मध्यप्रदेश के सतना में एक ही परिवार के 4 लोगों ने जहर खा ​लिया है। इसमें 5 साल के बच्चे की मौके पर मौत हो गई है। जबकि बाकी 3 सदस्यों को रीवा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। इसमें माता-पिता और छोटा बेटा भर्ती बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार खाने में जहर मिलाकर तीनों ने खाया था। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

satna family suicide 2026 03 10 15 22 14 e1773149017369

जानकारी के अनुसार पूरा मामला जिले के रामपुर बघेलान का है। जहां पूरे परिवार ने एक साथ जहर खा लिख है। रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 5 साल के आकाश शर्मा की मौत हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के मेडिकल कॉलेज लाया गया। जिसमें माता-पिता और छोटा बेटा ICU में भर्ती है। इन सभी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

इसकी जांच जारी है। पुलिस इस सामूहिक हत्या की जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर पति-पत्नी का निजी विवाद माना जा रहा है। परिवार के इस आत्मघाती कदम में पुलिस जांच में जुट गई है। पूरा मामला सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।