Weather Update: कश्मीर में बारिश, लद्दाख में तेज बर्फबारी, MP में गर्मी

123

Weather Update: कश्मीर में बारिश, लद्दाख में तेज बर्फबारी, MP में गर्मी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी हवाओं के पश्चिम से सीधे पूर्व की ओर रुख नहीं है इससे राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में गर्मी तेज असर दिखा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के बादल सऊदी अरेबिया से सीधे ऊंचे उठते हुए ईरान, अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान से भारत के शीर्ष राज्यों से गुजर रहे हैं, इसलिए हवा का दबाव मध्य क्षेत्र में शून्य होने से सूरज की किरणें सीधी पड़ रहीं हैं, जिससे गर्मी बढ़ रही है।

आज लद्दाख में तेज और भारी बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फ और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी बादल गुजर रहे हैं जहां बारिश की हल्की संभावना रहेगी। पंजाब और उत्तराखंड में हल्के बादल छाएंगे। यूपी में रात को ठंडक रह सकती है। दिल्ली में बादल छाने से अधिकतम तापमान 35 डिग्री चल रहा है।

मध्य प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का दबाव नहीं होने से गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। इंदौर से ज्यादा तेज गर्मी भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में है। यहां मार्च के अंत तक अधिकतम तापमान 41/42 डिग्री तक जाने की संभावना है। अभी इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री चल रहा है।