चेकिंग में होंडा कार से 75 लाख कैश बरामद, 500-500 के 150 बंडल जब्त

97

चेकिंग में होंडा कार से 75 लाख कैश बरामद, 500-500 के 150 बंडल जब्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान 75 लाख नगद बरामद हुए है। कार में 2 युवक सवार थे। गाड़ी कांटाबांजी से रायपुर की तरफ आ रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों से जब कैश के बारे में पूछा गया तो वे कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए। पुलिस ने पूरे पैसे जब्त कर लिए है। इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई है।
पुलिस के अनुसार कार ड्राइवर की पहचान ओडिशा के बलांगीर जिले के मुंडापला निवासी राजेंद्र महानंद (27) के रूप में हुई, जबकि बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बलांगीर जिले के कांटाबांजी निवासी महाप्रज्ञ जैन (47) बताया। जांच के दौरान सफेद होंडा कार का नंबर OD 05 PB 2122 बताया गया है।