
नौगांव में प्रेम प्रसंग का मामला- धर्म बदला- हिन्दू रीति रिवाज से की शादी, 2 चचेरी बहनों ने 2 चचेरे भाइयों से की शादी
पुलिस से मांगी सुरक्षा
छतरपुर: छतरपुर जिले के नौगांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुस्लिम समाज की दो चचेरी बहनें और हिंदू समाज के दो चचेरे भाई करीब एक माह पहले अपने-अपने घरों से चले गए थे। इस घटना के बाद परिजनों और समाज के लोगों में हड़कंप मच गया था और युवतियों के अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत भी की गई थी।


बताया जाता है कि उस समय मुस्लिम समुदाय और परिजनों ने नौगांव थाने पहुंचकर मामले को लेकर घेराव भी किया था और युवतियों की तलाश की मांग की थी। मामले ने उस समय काफी तूल पकड़ लिया था और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर दी थी शादी की जानकारी..
इसी बीच 13 और 14 फरवरी के आसपास दोनों युवतियों ने अपने-अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है और वे अपनी इच्छा से घर से गई हैं। और वह बालिग है।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
एक माह बाद थाने पहुंचे दोनों जोड़े
सोमवार 16 मार्च 2026 को दोनों जोड़े नौगांव थाने पहुंचे। यहां पुलिस की मौजूदगी में उनके माता-पिता और समाज के लोगों के सामने युवाओं के बयान दर्ज किए गए।

आर्य समाज की रीति से की शादी
युवाओं ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने आर्य समाज की रीति-रिवाज से विवाह कर लिया है और अब वे पति-पत्नी के रूप में साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह शादी दोनों की सहमति से हुई है और इस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।
पुलिस से मांगी सुरक्षा..
दोनों जोड़ों ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग भी की है। उनका कहना है कि शादी के बाद उन्हें किसी प्रकार के खतरे की आशंका है, इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए।
पुलिस ने दर्ज किए बयान, जांच जारी..
पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि सुरक्षा की आवश्यकता पाई जाती है तो नियमानुसार सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद नौगांव क्षेत्र में मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
लड़कियों के परिवार
नोगांव नगर के वार्ड क्रमांक 15 इकबाल राईन एवं इरफान राईन, बिसलेरी रोड नौगांव।
चचेरी बहनें:- दो मुस्लिम चचेरी बहनें लगभग एक महीने पहले घर से भाग गई थीं।
चचेरे भाई:-दोनों लड़के आपस में चचेरे भाई हैं तो वहीं दोनों बहनें आपस में चचेरी बहनें हैं..
शादी की:-उन्होंने नागपुर में आर्य समाज मंदिर में दो हिंदू युवकों से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया..
धर्म बदला:-विवाह के बाद लड़कियों ने हिंदू धर्म अपनाने की बात कही और नए नाम रखे।
थाने पहुंचे:-16 मार्च सोमवार को दोनों जोड़े नौगांव थाना पहुँचे और थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे के सामने बयान दर्ज कराए..
बालिग का इंतज़ार:-उन्होंने कहा कि- वे 7–8 साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। बालिग होने का इंतज़ार किया। अब अपनी मर्जी से शादी की..
ख़तरा:- उन्हें जान का खतरा है इसलिए प्रशासन से सुरक्षा की मांग की
सामाजिक प्रतिक्रिया:-जब लड़कियां थाने पहुँचीं तो मुस्लिम समाज के कई लोग भी वहाँ पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की..
मर्ज़ी से विवाह:-लड़कियों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है और अपने पति के साथ ही रहेंगी।





