Iran Israel US War: कतर के सबसे बड़े गैस हब पर ईरान का हमला

161

Iran Israel US War: कतर के सबसे बड़े गैस हब पर ईरान का हमला

 कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरानी मिसाइल से हमला कर दिया है, जिससे पूरी साइट पर आग लगी है.

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग के 20वें दिन हालात और खराब हो गए हैं. ईरान की सरकारी टीवी ने भी इस हमले की पुष्टि की। उसने बताया कि कतर का मुख्य गैस प्लांट रास लफान रिफाइनरी फिर से मिसाइल से टकराया गया। हमले के बाद वहां आग लग गई और धुआं उठ रहा है। ईरान की स्टेट टीवी ने टेलीग्राम पर पोस्ट भी किया कि रास लफान रिफाइनरी जल रही है।

इससे साफ है कि हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। कतर ने पहले वाले हमले में भी भारी नुकसान की बात कही थी और अब नई मिसाइलों ने स्थिति और बिगाड़ दी है।

ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) प्लांट पर मिसाइल दाग, डोनाल्‍ड ट्रंप को भड़का दिया है. बुधवार को ईरान के प्रमुख साउथ पार्स गैस फील्‍ड पर इजरायल ने अटैक किया. ये ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्‍ड है. इस हमले के जवाब में ईरान ने कतर की एलएनजी प्‍लांट को निशाना बनाया है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आश्वासन दिया है कि इजरायल, अब ईरान के प्रमुख साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर कोई और हमला नहीं करेगा, लेकिन अगर ईरान ने कतर पर फिर से हमला किया, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा और पूरे क्षेत्र को उड़ा देगा.

ईरान और इजरायल के हमलों में दोनों और बड़े पैमाने पर आग लगी और भारी नुकसान हुआ है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि ईरान को बिना किसी शर्त के हार माननी होगी. अगर ईरान ऐसा नहीं करता है, तो कोई बातचीत नहीं होगी. इस जंग का मकसद ईरान की नौसेना, परमाणु ठिकाने और आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है. हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपनी आखिरी सांस तक इस जंग को लड़ेगा.