SPS to IPS: इस साल SPS के 8 की जगह होंगे 9 अफसर बनेंगे IPS, पिछली DPC में होल्ड पद को किया मर्ज

40
Additional SP Transfer

SPS to IPS: इस साल SPS के 8 की जगह होंगे 9 अफसर बनेंगे IPS, पिछली DPC में होल्ड पद को किया मर्ज

भोपाल: SPS to IPS: इस वर्ष प्रदेश में आठ की जगह राज्य पुलिस सेवा के नौ अफसर को IPS अवार्ड हो सकता है। दरअसल पिछले वर्ष एक पद को खाली रखा गया था। अब इस पद को इस वर्ष में शामिल किया गया है। जबकि इस वर्ष आठ अफसरों को आईपीएस अवार्ड होना था, लेकिन पिछले साल के पद को शामिल किए जाने के बाद अब नौ पदों के लिए डीपीसी होगी।
यह DPC वर्ष 2025 में खाली हुए राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस अफसरों के रिटायर होने के बाद निकली थी।
पिछले वर्ष राज्य पुलिस सेवा के पांच अफसरों को आईपीएस अवार्ड किया जाना था। पांचों पदों के विपरित 15 अफसरों के नाम पर चर्चा हुई थी। इस दौरान वर्ष 1997 बैच के विक्रांत मुराव के अलावा वर्ष 1998 बैच के सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी को आईपीएस अवार्ड कर दिया गया। जबकि वर्ष 1997 बैच के अमृत मीणा के लिए एक पद  होल्ड कर दिया गया। वे तय समय में इस प्रक्रिया में फीट नहीं बैठें नतीजे में अब यह होल्ड पद समाप्त हो गया है और मीणा को आईपीएस नहीं अवार्ड हो सका। अब पिछली डीपीसी के दौरान खाली रहे एक पद को इस वर्ष की डीपीसी में शामिल किया जाना तय किया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने नौ पदों के लिए प्रस्ताव बनाया है। जिसमें वर्ष 1997,1998 और 2000 बैच के 27 अफसरों का रिकॉर्ड तैयार किया गया। इस संबंध में प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य शासन को भेज दिया गया है। यहां से UPSC को यह प्रस्ताव भेजा जाएगा। हालांकि इसमें तीन अफसरों के रिकॉर्ड पर पेंच फंसने की आशंका है। इसके लिए दूसरे अफसरों को इसका लाभ मिल सकता है।
*इस बार जल्द गया प्रस्ताव*
वर्ष 2025 में दिसंबर में जाकर विक्रांत मुराव, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी को आईपीएस अवार्ड हुआ था। साल भर तक उन्हें पदोन्नति करने की प्रक्रिया ही चलती रही। इन अफसरों को आईपीएस अवार्ड के लिए प्रदेश के इतिहास में पहली बार दो बार डीपीसी हुई। पहली बार सितंबर में डीपीसी हुई थी, जिसे निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद बाद में नवंबर में डीपीसी हुई। जिसका आदेश दिसंबर में जारी किया गया।
*ये नाम भेजे गए प्रस्ताव में*
सीताराम ससत्या,अमृत मीणा, निमिषा पांडे, राजेश कुमार मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, संंदीप मिश्रा, सव्यसाची सर्राफ, समर वर्मा, सत्येंद्र सिंह तोमर, अंजना तिवारी सहित अन्य अफसरों के नाम IPS अवॉर्ड के लिए गृह विभाग को भेजे गए हैं।