
IFS Transfer: MP में 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के तबादले, विभाष ठाकुर भेजे गए डेपुटेशन पर
भोपाल: राज्य शासन ने आज भारतीय वन सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार 1990 बैच के IFS अधिकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) को प्रतिनियुक्ति पर भेजते हुए सीईओ अटल बिहारी वाजपई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान पदस्थ किया गया है।
1992 बैच की आईएफएस अधिकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल डॉ समीता राजोरा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी मुख्यालय भोपाल और भारतीय वन सेवा में 1995 बैच की अधिकारी श्रीमती अर्चना शुक्ला प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन विकास निगम भोपाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

श्रीमती कमोलिका मोहंता (आईएफएस 1997) अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मुख्यालय भोपाल को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल प्रति नियुक्ति पर पदस्थ किया गया है। बताया गया है कि इस महत्वपूर्ण पद पर पहली बार किसी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को पदस्थ किया गया है। इस पद पर हमेशा प्रधान मुख्य वन संरक्षक ही पदस्थ होते आए हैं।





