दतिया सीट रिक्त होने के बाद हेमंत खंडेलवाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा के घर, हुई राजनीतिक मंत्रणा

241

दतिया सीट रिक्त होने के बाद हेमंत खंडेलवाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा के घर, हुई राजनीतिक मंत्रणा

भोपाल: दतिया विधानसभा रिक्त घोषित होने के बाद पहली बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई। खंडेलवाल, सुबह मिश्रा के बंगले पर पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत होती रही। खासबात यह है कि मंगलवार को ही राजेंद्र भारती की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही थी। जिस पर अब 15 अप्रैल को सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया सीट से ही चुनाव लड़ते हैं। पिछले दिनों दिल्ली की एमएलए-एमपी की कोर्ट ने राजेंद्र भारती को एक मामले में दोषी पाते हुए सजा सुनाई थी। इस सजा के बाद विधानसभा सचिवालय ने दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया था। राजेंद्र भारती इसी मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे हैं। इधर खंडेलवाल और मिश्रा की मुलाकात इस मामले से ही जोड़ कर देखी जा रही है।