Melody and Music : सुरों और संगीत की जुगलबंदी से ख्यातनाम सिंगरों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को बनाया खुशनुमा

40 से अधिक सिंगरों ने भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट वाणी से बांधा समां!

183

Melody and Music : सुरों और संगीत की जुगलबंदी से ख्यातनाम सिंगरों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को बनाया खुशनुमा!

Ratlam : सुर सागर डायमंड म्यूजिकल ग्रुप और चिंतन क्लब के बेनर तले पिछले सप्ताह शहर की सैलाना रोड़ स्थित होटल हीरा पैलेस में आयोजित संगीत निशा में सैकड़ों की संख्या में गणमान्यजनों और संगीत प्रेमियों ने भाग लेकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। कार्यक्रम की सूत्रधार ख्यातनाम सिंगर श्रीमती शिल्पा डाबी ने बताया कि ख्यातनाम सिंगर एवं वरिष्ठ समाजसेवी (इंदौर) निवासी चिंतन बाकीवाला के सानिध्य तथा उनके सुपरविजन में इस संगीत निशा ने श्रोताओं के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी जिसे वह भुला नहीं सकते हैं। इस संगीत निशा में 40 से अधिक पुरुष एवं महिला सिंगरों ने भाग लेकर संगीत निशा में समा बांध दिया।

IMG 20260413 WA0063

मुंबई से रतलाम पहुंचे ख्यातनाम सिंगर सोनू गावते ने दिल को छू लेने वाले गीतों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी आनन्द त्रिलोकचंदानी थे तथा अध्यक्षता शिक्षाविद एवं सीएम राइस स्कूल के प्राचार्य अमरसिंह भाभर ने की। समाजसेवी आनन्द त्रिलोकचंदानी ने अपनी आकर्षक आवाज और संगीत की जुगलबंदी से श्रोताओं के दिलों में जगह बनाई।

IMG 20260413 WA0061

इन्होंने दी प्रस्तुतियां!

दरजीत सिंह संधू, महेश सोनी (मस्ताना), अजय आचार्य, सुनील जोशी, अरव, नितिन डाबी, दिव्यांश डाबी, राजेश वर्मा, राकेश बोरिया, चेतना साक्य, अमरसिंह भाभर, सुनील निरंजनी, प्रेमजीत कोर, नन्दीनी, आशीष चौहान, पियूष निगम, देवेन्द्र सिंह, दिनेश वर्मा, सुभाष साक्य, दीशा जोशी, राजेश तिवारी, हिम्मतलाल डाबी, दिना डाबी, प्रयंक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं समाजजन मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर सभी सिंगरों को शिल्ड तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन ख्यातनाम संचालक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य नरेन्द्र त्रिवेदी ने तथा आभार सुनील जोशी ने माना!