
BJP किसान मोर्चा ने माना मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार!
Ratlam : BJP किसान मोर्चा जिला द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कैबिनेट में ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के भूअर्जन भूमि के मुआवजा चार गुणा करने के किसान हितेषी फैसला लेने पर रतलाम जिले के कोर्ट चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम एवं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व जिले के जनप्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त किया। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल पाटीदार, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल, कार्यालय मंत्री आशीष पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य गणेश मंडिया, रघुवीर सिंह शक्तावत, जुझार सिंह जोधा, मनमोहन सिंह सोनगरा, कैलाश जाटे, मोहन चौधरी, मुंशी डोडियार, फतेह सिंह कुंडा, महावीर सिंह, ऋषिराज सिंह, अशोक धाकड़, अंबाराम मईडा, रामचंद्र गुर्जर, राहुल पाटीदार, सहित जिले के किसान मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ता, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच जनपद प्रतिनिधि एवं किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आभार व्यक्त बद्रीलाल चौधरी जिला महामंत्री ने व्यक्त किया उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल द्वारा दी गई!





