
पढ़ना जारी रखें
पुरस्कार के अंतर्गत नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, अधोसंरचना, सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण तथा रोजगार एवं आर्थिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में किए गए नवाचारों को शामिल किया जाएगा।
इस वर्ष कुल 15 पुरस्कार दिये जाएंगे। प्रत्येक चयनित को एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। एक ही कार्यक्षेत्र में एक से अधिक पात्र पाए जाने पर पुरस्कार राशि उनमें समान रूप से वितरित की जाएगी।
पुरस्कार संबंधी विस्तृत जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट www.awards.mp.gov.in पर उपलब्ध है।