
पढ़ना जारी रखें
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपनी सरकार के पहले ही वर्ष में राइजिंग राजस्थान समिट और तदुपरांत प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन के आयोजन कर जो तत्परता दिखाई,उसी का परिणाम है कि आज राजस्थान निवेश के क्षेत्र में ऊँची छलांग लगाते हुए आठवें से तीसरे स्थान पर आ गया है । उन्होंने बताया कि देश- विदेश में ऐसा कोई स्थान नहीं है जहाँ प्रवासी राजस्थानी नहीं बसे हों । मारवाड़ी नाम से विख्यात ये प्रवासी राजस्थानी जिस किसी क्षेत्र में बसे हुए है, वे उस क्षेत्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है ।साथ ही उस देश की जीडीपी को बढ़ाने एवं रोजगार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। देश -विदेश में राजस्थान फाउंडेशन के कुल 26 चैप्टर है जिनमें से 12 चैप्टर विदेशों में है।
इन चैप्टर्स के माध्यम से राजस्थान फाउंडेशन दुनिया भर में बसे राजस्थानियों को राज्य से जोड़ने, निवेश, सांस्कृतिक गतिविधियों और सहयोग को बढ़ाने का काम करता है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष सीए राम अवतार किला ने हाल ही देश की राजधानी नई दिल्ली के होटल अशोक में आयोजित *ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट* (ग्राम-2026) इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ग्राम-2026 का भव्य आयोजन आगामी *23 से 25 मई* तक राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगर जयपुर में होगा।
———