Weather Update: MP में 5 दिन की राहत, मगर 18 मई तक तापमान इंदौर में 47 डिग्री तो खंडवा में 50 डिग्री तक…!

476

Weather Update: MP में 5 दिन की राहत, मगर 18 मई तक तापमान इंदौर में 47 डिग्री तो खंडवा में 50 डिग्री तक…!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मई महीना मध्य प्रदेश में बहरहाल तो तापमान में हल्की राहत देगा, जिसके चलते पश्चिमी हवाओं के असर से इंदौर में तापमान 38/37, भोपाल में 38, ग्वालियर में 39 और जबलपुर में 38 डिग्री तापमान रह सकता है, इसी के साथ अगले दो दिन में बारिश की स्थिति भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में रहेगी।

लेकिन 8 मई के बाद गर्मी फिर अपना रंग दिखाएगी और 10 से 18 मई के मध्य यह प्रदेश में प्रचंड हो सकती है, ऐसा अनुमान ऑनलाइन दो साइट बता रही हैं। “टाइम एंड डेट” जो इंदौर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक जाना बता रहा है जबकि “वेदर25” का अनुमान है 45 डिग्री तक का है। इसी तरह टाइम एंड डेट का अनुमान भोपाल में 46, जबलपुर 44 डिग्री तक जाने का बता रहा है, इन सबसे कम तापमान 42 डिग्री ग्वालियर में रहेगा, याने प्रदेश भर में अकेला इंदौर और निमाड़ क्षेत्र भट्टी बनकर तपने वाले हैं। साथ ही उज्जैन, देवास आदि भी 47 डिग्री तक जाएंगे जबकि खंडवा में बादलों के चलते तापमान 50 डिग्री तक जा सकता है, जिसका भी अनुमान है। लेकिन मौसम हमेशा परिवर्तित हो रहे हैं, इसलिए गर्मी का सही अनुमान 10 मई के बाद ही पता चल पाएगा।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बादलों का बहाव उत्तर से दक्षिण – पूर्व दिशा की ओर बना हुआ है। आज जम्मू कश्मीर पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं बादलों का राजस्थान, यूपी, एम पी, छग, बिहार, झारखंड, उड़ीसा तक, और यहां से बंगाल की खाड़ी का रूट चल रहा है।

दक्षिण महासागर में बादलों का जमाव चल रहा है। इससे बादल केरल, तमिलनाडु में बारिश करेंगे।