इंदौर लेखिका संघ द्वारा मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे का अभिनंदन समारोह आज अपरान्ह 03.30 बजे

526

इंदौर लेखिका संघ द्वारा मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे का अभिनंदन समारोह आज अपरान्ह 03.30 बजे

             प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट होंगे समारोह के मुख्य अतिथि

इंदौर: इंदौर में पिछले 30 वर्षों से कार्यरत साहित्यिक संस्था इंदौर लेखिका संघ द्वारा मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ विकास दवे का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। डॉ विकास दवे को हाल ही में वियतनाम में  साहित्यिक उपलब्धियां पर केंद्रित दो महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। विदेश की धरती पर मध्य प्रदेश और देश के साहित्य का परचम फहराने वाले डॉ दवे का इंदौर लेखिका संघ  द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है।

WhatsApp Image 2026 05 06 at 14.27.41
अभिनव कला समाज के सभागार में आज अपरान्ह 03.30 आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट होंगे। मंत्री श्री तुलसी सिलावट सम्मान स्वरुप डॉ विकास दवे को शाल, श्रीफल और अभिनंदन पत्र प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन युवा लेखिका रानू टूवानी करेंगी.

समारोह की अध्यक्षता मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के प्रधान मंत्री डॉ अरविन्द जवलेकर और विशेष अतिथि स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल रहेंगे। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सोनाली सिंह नरगुंदे समारोह की सारस्वत अतिथि होंगी। संस्था की संस्थापक डॉ स्वाति तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर महिला लेखन और बाल साहित्य परएक संवाद  भी आयोजित किया गया है.