
पढ़ना जारी रखें

प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने शहर की भावी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की आर्थिक रूप से सक्षम वर्ग तो अपने आवास की समुचित व्यवस्था कर लेता है किंतु आवश्यकता इस बात की है कि सर्वहारा वर्ग के लिए कम लागत के अफॉर्डेबल हाउस बनाकर के उन्हें आशा प्रदान करना ही हमारी सच्ची सेवा होगी और विकास प्राधिकरण इस दिशा में कार्य करेगा।
उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने भावुकता भरे संबोधन में कहां की इस आयोजन को अभिनंदन नहीं आशीर्वाद समारोह कहा जाना चाहिए क्योंकि जिन लोगों द्वारा हमें अभिनंदन किया जा रहा हैं वास्तव में वह हमारे आशीर्वाद दाता तथा मार्गदर्शक हैं जिनके सामने हमने राजनीति का क, ख, ग, सीखा है और उनसे समाज सेवा में कदम रखने का प्रशिक्षण लिया है उन सबको मैं आज यहां पर नमन करते हुए उनसे आशीर्वाद चाहते है कि हम आपके मार्गदर्शन से अच्छे कार्य कर सकें।
अपने संक्षिप्त सम्बोधन में उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने अपने राजनीतिक जीवन में और सामाजिक जीवन में सभी उपस्थित जनों का हर संभव सहयोग मिलते रहने पर आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की की जो ऊर्जा प्रेरणा हमें पूर्व में मिलती रही है वह आगे भी मिलती रहे ताकि हम शहर वासियों के सपनों को साकार कर सके और इस शहर के विकास की गति को आगे बढा सके। संचालक मण्डल के अन्य सदस्य राजेन्द्र सिंह गोयल, श्रीमती राखी व्यास, धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य, श्रीमती किरण महावर का अंगवस्त्र/दुपट्टा ओडाकर तथा श्री शंकराचार्य जी की तस्वीर भेंट कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं सनातन धर्म सभा के पूर्व अध्यक्ष कोमल सिंह राठौर द्वारा की गई। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य उपाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा, सचिव नवनीत सोनी, वरिष्ठ सदस्य पंडित रामचंद्र शर्मा, बंसीलाल शर्मा, गोपाल जवेरी, लालचंद टाक, महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती रजनी व्यास, श्रीमती तारा देवी सोनी, हंसा व्यास, पार्षद विशाल शर्मा, विजय सिंह चौहान, रमेश सोनी (पत्रकार एवं समाजसेवी) पंडित संजय ओझा, पंडित राजेश उपाध्याय, जनक नागल, रमेश गर्ग, बसंत पंड्या, दिनेश दवे, अरविंद सोनी, दिनेश वाघेला, डॉ. ईश्वर बौराना, शिवपाल छपरी, बीके माहेश्वरी, नारायण राठौर, सतीश राठौर, सतीश भारतीय, जुगल पंड्या, नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र तिवारी, महेश बाहेती, अनिल पुरोहित, राधावल्लभ पुरोहित, चेतन शर्मा, प्रहलाद सोलंकी, प्रशांत व्यास, सुभाष मण्डवारिया, शम्भु चौधरी, सुनील व्यास, डॉ. दिलीप पण्डया, राजेन्द्र चतुर्वेदी आदि अनेक सदस्यों सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे। संचालन बृजनंदन मेहता ने किया तथा आभार नवनीत सोनी ने माना!
