
Major IAS Reshuffle in Gujarat: 72 IAS अधिकारियों के तबादले, अहमदाबाद,सूरत सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले गए
गांधीनगर; Major IAS Reshuffle in Gujarat: गुजरात सरकार ने आज 72 IAS अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। भव्य वर्मा को अहमदाबाद के नया कलेक्टर बनाया गया है।
गुजरात सरकार ने 13 मई 2026 को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिसमें अहमदाबाद और सूरत सहित कई प्रमुख जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। भव्य वर्मा को अहमदाबाद का नया कलेक्टर और तेजस परमार को सूरत का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल स्थानीय निकाय चुनावों और पीएम मोदी के दौरे के बाद हुआ है।
*प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार है:*
भव्य वर्मा: अहमदाबाद के नए कलेक्टर (पूर्व में वलसाड कलेक्टर)।
तेजस परमार: सूरत के नए कलेक्टर।
नितिन सांगवान: वलसाड के नए कलेक्टर।
मनीष गुरुवाणी: नवसारी की नई कलेक्टर (पूर्व में गांधीधाम नगर निगम कमिश्नर)।
देव चौधरी: तापी जिले के नए कलेक्टर।
*प्रशासनिक बदलाव:* अहमदाबाद के पूर्व कलेक्टर सुजीत कुमार को स्टेट टैक्स विभाग में स्पेशल कमिश्नर नियुक्त किया गया है।सूरत के पूर्व कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी को गांधीधाम में सिविल सप्लाइज विभाग का निदेशक बनाया गया है।भरूच के पूर्व कलेक्टर गौरव मकवाणा को GEDA (गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी) का निदेशक नियुक्त किया गया है।
*गांधीनगर में विकास आयुक्त बनाए गए डीएन मोदी*
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, डीएन मोदी को जामनगर नगर निगम के नगर आयुक्त पद से हटाकर गांधीनगर में विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस पद पर वह केएल बचानी के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी को खत्म करेंगे। वहीं, आनंद बाबूलाल पटेल को कच्छ-भुज के कलेक्टर पद से हटाकर गांधीनगर में स्कूल आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें पीएम-पोषण योजना (मिड-डे मील) आयुक्त और गुजरात काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (GCERT) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इन पदों का अतिरिक्त प्रभार अब तक रचित राज के पास था।

*कई अन्य बड़े अधिकारियों का भी हुआ तबादला*
अहमदाबाद के कलेक्टर सुजीत कुमार का तबादला कर उन्हें अहमदाबाद में राज्य कर विभाग का विशेष आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस पद का अतिरिक्त प्रभार पी. भारती संभाल रही थीं। अजय प्रकाश को गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी (GEDA) के निदेशक पद से हटाकर ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल विभाग में भेजा गया है। उन्हें वडोदरा स्थित गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GETCO) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया जाएगा। सूरत के कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी को गांधीनगर में नागरिक आपूर्ति निदेशक और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में पदेन अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वह इस पद पर मयूर मेहता की जगह लेंगे।





