
IPS Praveen Sood Tenure Extended: प्रवीण सूद बने रहेंगे CBI चीफ, मिला 1 साल का एक्सटेंशन
नई दिल्ली: IPS Praveen Sood Tenure Extended: सेंट्रल ब्यूरो का इन्वेस्टिगेशन (CBI) के वर्तमान प्रमुख प्रवीण सूद को केंद्र सरकार ने 1 साल का एक्सटेंशन दे दिया है। वह अब अगले 1 साल तक CBI चीफ बने रहेंगे।
केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक भारतीय पुलिस सेवा में 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी प्रवीण सूद के कार्यकाल को विस्तार देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने प्रवीण सूद के कार्यकाल को 24 मई 2026 से आगे एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. यह आदेश आज यानी 13 मई 2026 को जारी किया गया. प्रवीण सूद का विस्तार चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है.

CBI के प्रमुख के रूप में सूद का बना रहना महत्वपूर्ण जांचों और संगठन की निरंतरता के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.




