Weather Update: चक्रवात से महाराष्ट्र सहित दक्षिण राज्यों में फैले बादल, पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में तेज हवाओं संग बारिश,MP में उमस से गर्मी का प्रकोप

168

Weather Update: चक्रवात से महाराष्ट्र सहित दक्षिण राज्यों में फैले बादल, पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में तेज हवाओं संग बारिश,MP में उमस से गर्मी का प्रकोप

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

मध्य प्रदेश में आज पूर्व दिशा छोड़कर शेष हिस्सों में बादल छाएंगे। उमस से गर्मी का प्रकोप रहेगा। पश्चिमी क्षेत्र इंदौर, धार, झाबुआ, महू, पीथमपुर, रतलाम, देवास, आदि स्थानों पर आज तापमान 42 से 41 डिग्री होगा और यहां अगले 5 दिनों में तापमान 3 डिग्री और भी कम होने की संभावना भी है। लेकिन शेष मध्य प्रदेश में गर्मी शबाब पर ही रहेगी। भोपाल 42, ग्वालियर 43 और जबलपुर भी 43 डिग्री जाएगा। अगले 10 दिन में प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बादलों का आगमन तेज़ हवाओं संग कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, में बारिश करेगा, वहीं पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और यूपी, बिहार में भी बादल छाएंगे, दोपहर से शाम के बीच अचानक बारिश की संभावना भी रहेगी।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में चक्रवात अभी भी 30 km घंटे की रफ्तार में है, इससे महाराष्ट्र सहित दक्षिणी राज्यों में बादलों का फैलाव है। आंध्रा, कर्नाटक, तेलंगाना और दक्षिणी महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। तमिलनाडु के करीब ही चक्रवात होने से यहां हवाओं में काफी प्रेशर है।