
पढ़ना जारी रखें
पंजाब में ‘आप’ का दबदबा
आज के ट्रेंड की सबसे आश्चर्यजनक बात ये दिखाई दे रही कि UP की तरह पंजाब में भी मुकाबला एकतरफा लग रहा है। यहाँ AAP बहुत आगे निकलती दिखाई दे रही है। पिछली बार सत्ता में होने के बावजूद यहां आपसी लड़ाई के कारण कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। एग्जिट पोल दिखा रहे थे कि ‘आप’ एकतरफा जीत हासिल करेगी, वो काफी हद तक सही लग रहा है। शुरुआती रुझानों में ‘कांग्रेस’ और ‘आप’ में बराबरी का कांटे का मुकाबला लग रहा था। लेकिन, समय के साथ यहां ट्रेंड बदल गए।
उत्तराखंड में भी BJP बेहतर
उत्तराखंड में शुरुआती रुझानों में कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है। लेकिन, बाद में BJP आगे निकल गई। यहां की 70 सीटों के ट्रेंड में भाजपा कांग्रेस से आगे है। जबकि, उत्तराखंड में BJP अपने आपको अच्छी स्थिति में नहीं पा रही थी।
गोवा और मणिपुर के रुझान भी बीजेपी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं माना जा रहा है कि इन दोनों जगहों पर भी बीजेपी सरकार बनाने की स्थिति में आ जाएगी।