Effigy of Fake Medicine Manufacturer Burned : ऑनलाइन और नकली दवाओं के विरोध में केमिस्टों का प्रदर्शन, पुतला दहन!

22

Effigy of Fake Medicine Manufacturer Burned : ऑनलाइन और नकली दवाओं के विरोध में केमिस्टों का प्रदर्शन, पुतला दहन!

रतलाम में जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक दिवसीय बंद सफल!

Ratlam : ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, नकली दवाओं के कारोबार पर कार्रवाई करने, नशीली दवाओं की अवैध बिक्री बंद कराने तथा बड़ी कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट देकर छोटे व्यापारियों को प्रभावित करने के विरोध में बुधवार को रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिलेभर के केमिस्टों ने प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2026 05 20 at 16.25.21 1

अखिल भारतीय संगठन AIOCD एवं MPCDA के समर्थन में आयोजित इस आंदोलन के तहत जिले के सभी केमिस्टजन शहर के कॉलेज रोड स्थित शासकीय अस्पताल गेट के सामने एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए उन्होंने डालूमोदी बाजार तक पैदल मार्च निकाला तथा चौराहे पर ऑनलाइन दवा बिक्री और नकली दवाओं के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मूणत एवं सचिव राजेश कोठारी ने बंद को सफल बनाने पर जिले के सभी केमिस्टों का आभार व्यक्त किया।

एसोसिएशन के अभिषेक लोढ़ा ने कहा कि एक दिवसीय बंद से आमजन को हुई असुविधा के लिए खेद है, लेकिन यह आंदोलन लोगों को सही दवाई उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने और आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस दौरान महेंद्र कोठारी, राजेश माहेश्वरी, कमलेश कोठारी, रजनीश गोयल, लोकेश पुरोहित, सुनील गांधी, प्रवीण गांधी, अर्जुन राठौड़, कपिल पोरवाल, रोहित चौधरी, गौरव मूणत, सौरभ बोथरा, सचिन जैन, राजेश गुगलिया, अमित राठौड़, हर्षवर्धन मूणत, शीतल सकलेचा, महावीर जैन, गुरविंदर सिंह, कमल मंडवारिया, अनुरूप सोमानी, अजय कोठारी, मोहित मूणत, अतुल शर्मा, रूपेश देवड़ा, लोकेश धबाई, महावीर मालवी, गौरव सोनी, अंशुल पवार, सिद्धार्थ गांधी, सुरेंद्र भटेवरा सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट मौजूद रहे।