लद्दाख के DGP बनाए गए मणिपुर के DGP

45

लद्दाख के DGP बनाए गए मणिपुर के DGP

लद्दाख के मौजूदा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकेश सिंह मणिपुर के नए पुलिस प्रमुख बन गए हैं। यह बदलाव तब हुआ है, जब मौजूदा डीजीपी राजीव सिंह को कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) के पद पर नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने मुकेश सिंह को तीन साल की अवधि के लिए इंटर-कैडर डेपुटेशन पर मणिपुर भेजने को मंजूरी दे दी है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह फैसला 15 मई को गृह मंत्रालय से मिले एक प्रस्ताव के बाद किया गया।

मुकेश सिंह, एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है और 1996 में आईपीएस में शामिल हुए थे।

#Manipur #MukeshSingh #Ladakh