Scrap Removal Drive Begins in Congested Areas : निगम कर्मियों ने पहले दिन 5 कबाड़ गोदाम हटाएं!

66

Scrap Removal Drive Begins in Congested Areas : निगम कर्मियों ने पहले दिन 5 कबाड़ गोदाम हटाएं!

Ratlam : भीषण गर्मी की वजह से शहर में अग्नि दुर्घटनाऐं अधिक हो रही है। कबाड़ा व्यवसायियों द्वारा अपने परिसर (रहवासी क्षेत्र) में अग्नि सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार के संसाधन नही रखें जाते है, इससे अग्नि दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती हैं इसे लेकर नगर निगम ने शहर के सघन क्षेत्रों में चल रहें कबाड़ गोदाम और कबाड़ियों को हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन के अमले को साथ लेकर मुहिम शुरू कर दी है। अमले ने शनिवार को शहर के मोतीनगर, अमृत सागर तालाब क्षेत्र से 5 कबाड़ियों को हटाते हुए स्पाट पर पड़ा हुआ कबाड़ भी जब्त करते हुए कबाड़ को जुलवानिया ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया। नगर निगम, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम ने ख्वाजा हुसैन पिता उस्मान हुसैन, योगेश्वर महादेव मंदिर के सामने अमृत सागर तालाब, गौतम सिसोदिया पिता मोहन सिसोदिया, मोतीनगर, सागर पिता मांगीलाल मोतीनगर, एजाज अहमद मंसूरी अल शिफा फर्नीचर मोती नगर व मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद नासिर शंकरगढ के कबाड़ गोदाम को हटाया गया।

IMG 20260524 WA0000

बता दें कि विगत रविवार को पावर हाउस रोड़ स्थित कबाड़ गोदाम में आग लगने के बाद मेयर प्रहलाद पटेल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए पुलिस बल व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की मांग की थी। शनिवार की सुबह कबाड़ पर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, निगम स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार, माणकचौक थाना प्रभारी, जोन प्रभारी तरुण राठौड़, विनय चौहान निगम की टीम, बुलडोजर व पुलिस बल लेकर अमृत सागर तालाब क्षेत्र में पंहुचे थे।

IMG 20260524 WA0001

क्या कहते हैं कमिश्नर!
शहर के रहवासी क्षेत्र में लगभग 85 कबाड़ों की दुकानों को हटाए जाने हेतु नगर निगम द्वारा 19 दिसंबर 2025 सूचना पत्र जारी किए गए थे और सूचनापत्र जारी होने के बाद भी कबाड़ और दुकानें नहीं हटाने पर कार्यवाही की जा रही हैं!
अनिल भाना!

IMG 20260524 WA0003