Major Crackdown by Excise Department : कार से 66 पेटी शराब जप्त, ड्राइवर मौके से भागा!

74

Major Crackdown by Excise Departmen : कार से 66 पेटी शराब जप्त, ड्राइवर मौके से भागा!

Ratlam : जिले के ग्राम झर से संदला रोड़ पर शुक्रवार सुबह 7-30 बजे आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 66 पेटी अवैध शराब और कार जब्त की है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध जिले में सघन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा हैं कार्रवाई के दौरान वृत परगना

रतलाम प्रभारी आबकारी उप-निरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 44 बीसी 0889 से ग्राम झर से संदला रोड पर अवैध मदिरा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही आबकारी दल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया।

कार्रवाई के दौरान वाहन चालक इनोवा वाहन को खेतों की और मोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। दल द्वारा इनोवा की तलाशी ली गई जिसमें 38 पेटी प्लेन मदिरा, 17 पेटी मसाला मदिरा एवं 11 पेटी ट्यूबोर्ग बीयर सहित कुल 66 पेटी मदिरा बरामद की गई। जप्त मदिरा की कुल मात्रा 627 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 60 हजार रुपए हैं। वहीं जप्त इनोवा वाहन की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपए है। वाहन से अवैध मदिरा परिवहन पाए जाने पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।कार्रवाई में आबकारी उप-निरीक्षक सचिन भास्करे, चेतन वेद, पुष्पराज सिंह चौहान, अर्पित पांडे, श्रीमती संतोष मंडलोई तथा आबकारी आरक्षक संतोष नेका, प्रहलाद सिंह राठौर, बनसिंह अहरे, वरुण चौहान, मनोज वर्षी, दिनेश खारोल एवं नगर सैनिक चेतराम मालवीय का योगदान रहा। आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी!