IAS Pooja Joshi: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि से पहले वापस मूल कैडर में भेजी गई

32

IAS Pooja Joshi: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि से पहले वापस मूल कैडर में भेजी गई

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी पूजा जोशी को उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से समय से पहले मुक्त कर दिया है। वर्तमान में जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (TRIFED) में जनरल मैनेजर (महाप्रबंधक) के पद पर कार्यरत पूजा जोशी को तत्काल प्रभाव से उनके मूल (पैरेंट) कैडर में वापस भेज (Prematurely Repatriated) दिया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 2011 बैच की एजीएमयूटी (AGMUT – अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर की इस अधिकारी को जल्द ही उनके कैडर के अंतर्गत किसी नई और महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी पर तैनात किया जाएगा।