ACB Trap: कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

45

ACB Trap: कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़। ACB Trap: छत्तीसगढ़ में एमसीबी जिले में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग कार्यालय में छापा मारकर ACB ने कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों बिजली कनेक्शन के बदले 10 हजार रुपये मांग रहे थे।

डोमनापारा निवासी रमेश ने अपने घर में नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि JE मनीष बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला ने साफ कह दिया- “कनेक्शन खींचने में खर्च लगता है, 10 हजार दो तभी घर तक लाइन जाएगी।” परेशान होकर रमेश ने अंबिकापुर ACB कार्यालय में शिकायत कर दी।

शिकायत मिलते ही ACB की टीम मनेंद्रगढ़ पहुंची। प्लान के तहत रमेश को 9500 रुपये लेकर आरोपियों के पास भेजा गया। जैसे ही रमेश ने JE मनीष बजाज को रकम थमाई, पहले से तैयार ACB टीम ने दोनों को दबोच लिया। नोटों पर पहले से केमिकल लगा था।

गिरफ्तारी के बाद ACB ने बिजली विभाग कार्यालय में दस्तावेज खंगाले और सहायक अभियंता से भी पूछताछ की। दोनों आरोपी JE मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला को टीम अपने साथ अंबिकापुर ले गई। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।बिजली कनेक्शन जैसे बुनियादी काम के लिए रिश्वत मांगने की इस घटना से इलाके में हड़कंप है। ACB की इस कार्रवाई के बाद विभाग में खलबली मची हुई है।