बूथ पर किसानों संग सरपंच से लेकर सांसद तक सुनेंगे मन की बात, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने लिखा बूथ अध्यक्षों को पत्र

41
BJP

बूथ पर किसानों संग सरपंच से लेकर सांसद तक सुनेंगे मन की बात, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने लिखा बूथ अध्यक्षों को पत्र

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात इस बार किसानों के संग सरपंच से लेकर सांसद तक सुनेंगे। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सीधे बूथ अध्यक्षों को एक पत्र लिखा है। दरअसल खंडेलवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां सभी प्रमुख फसलें बहुतायत में होती हैं। इसी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने 31 मई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को लेकर एक विशेष रणनीति तैयार की है। इस बार प्रदेश भर के कृषि आधारित स्थानों पर किसान मोर्चे के समन्वय से हर बूथ के अंतर्गत अन्नदाताओं के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सुना जाएगा।

खंडेलवाल ने सभी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को भेजे संदेश में कहा है कि इस अवसर पर सरपंच से लेकर सांसद तक सभी जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी सीधे किसानों के बीच मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसानों के साथ संवाद किया जाएगा और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण वर्ष के तहत चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक किसान इनका लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने यह भी संदेश भेजा है कि भाजपा सदैव किसानों की समृद्धि, सम्मान और आर्थिक उन्नति के लिए प्रतिबद्ध रही है। सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि 31 मई को पूरी मजबूती से किसानों के साथ जुडें और उन्हें यह विश्वास दिलाएं कि संगठन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।