
IFS Arun Pandey is New Hoff: छत्तीसगढ़ में अरुण पांडेय बने वन बल प्रमुख, राज्य शासन ने जारी किए आदेश
रायपुर: IFS Arun Pandey is New Hoff: छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा में 1994 बैच के अधिकारी अरुण पांडेय नए वन बल प्रमुख बनाए गए हैं। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। 1994 बैच के IFS अधिकारी अरुण कुमार पांडेय को राज्य का नया हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (HoFF) बनाया गया है।
वर्तमान वन प्रमुख वी. श्रीनिवास राव इस माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शासकीय अवकाश को देखते हुए उनके 29 मई को कार्यमुक्त होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद उसी दिन शाम तक नए वन बल प्रमुख के रूप में अरुण पांडेय कार्यभार संभाल सकते है।

जानकारी के अनुसार, नए PCCF के चयन को लेकर डीपीसी में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर भी विचार हुआ, लेकिन अंततः अरुण पांडेय के नाम पर सहमति बनी।
अरुण पांडेय वर्तमान में वन विभाग में वरिष्ठ जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और वन्यजीव, विकास एवं नियोजन से जुड़े कार्यों का अनुभव रखते हैं।





