
MP के 395 IAS अफसरों को PAR का स्व मूल्यांकन करने एक माह का मौका और
भोपाल: मध्यप्रदेश के 395 आईएएस अफसरों को वर्ष 2025-26 के लिए अपने परफारमेंस एप्रेजल रिपोर्ट (PAR) का स्वमूल्यांकन तीस जून तक करना होगा। पहले यह अवधि 31 मई तक थी। राज्य सरकार ने इसमें एक माह का इजाफा कर दिया है
केन्द्रीय कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के PAR लिखे जाने के लिए समयसीमा सभी स्तरों पर एक माह बढ़ा दी है।
अब IAS अफसरों को तीस जून तक PAR का स्वमूल्यांकन करना होगा। इसके बाद रिपोर्टिंग अधिकारी 31 अगस्त तक इस पर अपनी टिप्पणी लिखकर देगा। रिव्यू करने वाले उच्च अधिकारी PAR पर अपना मत 31 अक्टॅूबर तक अंकित करेंगे। परफारमेंस अप्रेजल रिपोर्ट स्वीकार करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 तक रहेगी।
तय समय सीमा में PAR के कार्य, स्वमूल्यांकन, मतांकन नहीं करने पर कार्यवाही अपने आप अगले स्तर पर बढ़ जाएंगी। जिन अधिकारियों द्वारा समय पर अपना काम नहीं किया जाएगा वह PAR अपने आप अगले स्तर पर पहुंच जाएगी। समय पर PAR पर मत अंकित नहीं करने वाले अफसरों पर भी कार्यवाही की जाएगी।





