Weather Update: MP में सप्ताह गर्मी का, ग्वालियर जबलपुर सहित उत्तर पूर्व में वर्षा, 17 जून से मानसून

96

Weather Update: MP में सप्ताह गर्मी का, ग्वालियर जबलपुर सहित उत्तर पूर्व में वर्षा, 17 जून से मानसून

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में ये सप्ताह गर्मी सीजन का आखिरी होगा जो पश्चिम, मध्य में 40 डिग्री और उत्तर में 44 और पूर्व में 41 डिग्री तक अधिकतम तापमान में रहेगा। जबकि उत्तर पूर्व में बारिश भी होगी लेकिन उमस से हाल बेहाल रहेंगे। मध्य प्रदेश में 17 जून से मानसून की दस्तक शुरू होगी। मानसून का प्रवेश इंदौर सहित दक्षिण पश्चिम भाग से होगा। 18 जून से मध्य में, 20 जून से पूर्वी भाग में और 21 जून को उत्तरी भाग तक पहुंचेगा।

भारत में मानसून का प्रवेश उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिशा के बादलों की आवक से दक्षिण राज्यों तक हो गया है। महाराष्ट्र के दक्षिण पूर्वी भाग तक इसका असर है। जबकि उत्तर -पश्चिम दिशा राजस्थान से उतरकर और मध्य प्रदेश के उत्तर -पूर्वी भाग से निकलकर बादलों का प्रवाह छग, उड़ीसा, यूपी के दक्षिण पूर्वी, झारखंड और उत्तर -पूर्वी राज्यों तक चल रहा है। भारत के उत्तर पश्चिम राज्य कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा में आज बारिश की संभावना नहीं है, दिल्ली में बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में बादल गरज सकते हैं।

आज दक्षिण के पांचों राज्यों में सामान्य बारिश की संभावना है जबकि कर्नाटक, आंध्रा और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्व से बादल आकर दक्षिण पूर्वी राज्यों में असर डाल रहे हैं।