Bhopal News: नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस की पड़ताल जारी,परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप: 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

62
Georgia Tragedy :
Georgia Tragedy :

Bhopal News: नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस की पड़ताल जारी,परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप: 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

 

भोपाल।संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक हादसे में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इस मामले में सक्रियता से पड़ताल कर रही है। पुलिस ने नवविवाहिता महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है। साथ ही, आज इस संबंध में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

पुलिस के अनुसार संजय नगर निवासी विकास मेवाड़ा अपनी पत्नी भारती मेवाड़ा (30) को नियमित जांच के लिए डॉक्टर के पास लेकर जा रहे थे। तभी भारती के गले में पड़ा दुपट्टा अचानक बाइक के पिछले पहिए में उलझ गया। दुपट्टा फंसते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। हादसे में भारती के सिर में गंभीर चोट आई थीं। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद भारती को मृत घोषित कर दिया है। इस मामले में बैरागढ़ थाना प्रभारी अशोक गौतम ने बताया कि महिला चार माह की प्रेग्नेंट थी। फिलहाल मर्ग कायम किया है, पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

मृतका भारती के परिजनों के मुताबिक भारती की मौत संदेह की हालत में हुई है। उनका आरोप है कि जब सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे तो मौत के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। भारती के बाएं हाथ की कलाई पर कट का गहरा निशान है। उसके गले पर भी निशान थे। हमें शक है कि भारती की हत्या की है। बहन और बहनोई के बीच अकसर विवाद होता था, बहन के साथ मारपीट भी होती थी। इस बात की जानकारी बहन ने कॉल कर उन्हें दी और घर बुलाया था