CG Cabinet Decisions: CSPTCL का जारी होगा IPO, कृषक उन्नत योजना के नए संस्करण को मंजूरी

31

CG Cabinet Decisions: CSPTCL का जारी होगा IPO, कृषक उन्नत योजना के नए संस्करण को मंजूरी

छत्तीसगढ़ में CSPTCL  का आईपीओ जारी होगा, तो वहीं PDS यानी खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के तहत पात्र परिवारों को चना वितरण जारी रहेगा। आज साय कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लगी।

CM हेल्पलाइन की शुरुआत आज से

आपको बता दें सुशासन तिहार के समापन के बाद छत्तीसगढ़ सरकार आज 9 जून से से CM हेल्पलाइन 1076 सेवा भी शुरू करने वाली है। इस नई व्यवस्था के जरिए जनता टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा पाएगी।

ऐसे करें शिकायत

आपको बता दें आम जनता अपनी शिकायतें वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के माध्यम से भी कर पाएंगे। प्रदेश सरकार का दावा है कि इससे लोगों की समस्याओं को दूर करने में आसानी होगी।