
Courtesy Meeting : नवनियुक्त भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार से विधायक कोठारी ने की शिष्टाचार भेंट!
Bhilwara : विधायक अशोक कुमार कोठारी ने जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा भीलवाड़ा जिले के चहुंमुखी विकास एवं संगठन की मजबूती के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर विधायक कोठारी ने मानव सेवा संघ के प्रवर्तक स्वामी श्री शरणानंदजी महाराज से संबंधित संस्मरणों का संकलन तरुतले तथा ओशो की“भारत एक अमृत पथ” पुस्तक भेंट कर उनका भावपूर्ण स्वागत किया। अजेय कुमार ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए इसकी विषयवस्तु की सराहना की तथा इसे राष्ट्र निर्माण,सांस्कृतिक चेतना और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रेरित करने वाला उपयोगी साहित्य बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का साहित्य समाज में सकारात्मक विचारों का प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भेंट के दौरान विधायक कोठारी ने भीलवाड़ा जिले में चल रहें विकास कार्यों, जनहित के विषयों एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। अजेय कुमार ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसेवा के माध्यम से आमजन से निरंतर जुड़े रहने का मार्गदर्शन प्रदान किया। कोठारी ने विश्वास व्यक्त किया कि अजेय कुमार के नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से राजस्थान में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण जी बगड़ी तथा पदाधिकारीयो के साथ ही एडवोकेट अर्पित कोठारी भी मौजूद रहें!





