
कैबिनेट के बाद मंत्री स्टाफ के पास पहुंची राज्य मंत्री, दिखाई नाराजगी
भोपाल : पंद्रह जून तक विभागों में सिफारिश के बाद भी तबादले न होंने से राज्य मंत्री नाराज दिखे। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री के ओएसडी, निज सहायक के पास पहुंची और अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए बोली कि आपने ने तो मेरे ही काम नहीं किए।
घटनाक्रम कैबिनेट बैठक समाप्त होंने के बाद दोपहर का है। प्रतिमा बागरी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात करने पहुंची। उन्होंने मंत्री के ओएसडी हरीश गुप्ता से कहा कि गुप्ताजी आपने तो मेरे ही काम नहीं किए। इसके बाद गुप्ता ने मंत्री को अंदर बुलाकर उनसे बात की। इसके बाद बागरी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी मिली और अपनी नाराजगी का इजहार किया। इसके बाद तबादलों की अवधि बढ़ जाने का लाभ उठाकर राज्यमंत्री की सिफारिशों पर अमल कर दिया गया।





