WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राष्ट्रपति के बैतूल जिले में प्रथम आगमन पर आकर्षक लोक नृत्य की प्रस्तुति कर स्वागत किया गया

89
WhatsApp Image 2026 06 18 At 11.21.49 PM

राष्ट्रपति के बैतूल जिले में प्रथम आगमन पर आकर्षक लोक नृत्य की प्रस्तुति कर स्वागत किया गया

चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

बैतूल। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज बैतूल जिले में प्रथम आगमन हुआ। राष्ट्रपति ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित एम्पावरमेंट ऑफ ट्राइबल सोसाइटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग कार्यक्रम में शामिल हुई। राष्ट्रपति के प्रथम नगर आगमन पर कार्यक्रम स्थल पर गोंडी जनजातीय कड़पड़ा दल के कलाकारों ने परंपरागत लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुती कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026 06 18 at 11.24.33 PM 1

राष्ट्रपति का विधायक गणों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने लाल बहादुर शास्त्री स्‍टेडियम पहुंची। उनके आगमन अवसर पर घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा उईके, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, आमला विधायक श्री योगेश पंडाग्रे ने पुष्प गुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026 06 18 at 11.24.33 PM

राष्ट्रपति ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरूवार को कार्यक्रम स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्‍टेडियम में धार्मिक पवित्रता का प्रतीक एवं औषधीय गुणों से भरपूर रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य विभाग श्री दुर्गादास उइके, प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित थे।

राष्ट्रपति ब्रह्मकुमारी संस्था के सदस्यों के साथ फोटो सेशन में शामिल हुई

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यो के साथ सामूहिक फोटो सेशन में शामिल हुई। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य विभाग श्री दुर्गादास उइके, प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित थे।