WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

वरिष्ठ IAS अधिकारी संजय जाजू की कैडर राज्य तेलंगाना में वापसी, राज्य के अगले मुख्य सचिव होंगे, भोपाल के हैं जाजू 

33

वरिष्ठ IAS अधिकारी संजय जाजू की कैडर राज्य तेलंगाना में वापसी, राज्य के अगले मुख्य सचिव होंगे, भोपाल के हैं जाजू 

नई दिल्ली भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1992 बैच के IAS अधिकारी संजय जाजू को उनके कैडर राज्य तेलंगाना में वापस भेज दिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें राज्य का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया जा रहा है। बता दे कि वर्तमान मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव का विस्तारित कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने वाला है। माना जा रहा है कि राव के बाद जाजू को मुख्य सचिव बनाने के लिए ही उनकी तेलंगाना कैडर में वापसी हो रही है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने राज्य सरकार के अनुरोध पर उन्हें तेलंगाना वापस भेजने की मंजूरी दे दी है।

जाजू वर्तमान में उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (DONER) के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। गौरतलब है कि उन्हें इस वर्ष मार्च में DONER के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के पद पर कार्यरत थे ।

वर्तमान मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव का विस्तारित कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने वाला है। वे 1 मई, 2025 से इस पद पर कार्यरत हैं।

बता दें कि संजय जाजू भोपाल के रहने वाले हैं और उनकी शिक्षा भी वही हुई है।