
DEO Suspend: आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने जिला आबकारी अधिकारी को किया सस्पेंड
भोपाल: मध्य प्रदेश में आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने मुरैना के जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह गुर्जर को सस्पेंड कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरैना आबकारी विभाग में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है।
पता चला है कि शराब ठेकेदार को लाभ दिलाने के लिए एक्सपायरी डेट की शराब दुकानों से बिकवा दी। इस मामले में आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह गुर्जर को निलंबित कर दिया है।
*देखिए जारी सस्पेंशन आदेश*





